मुंबई, 19 अक्टूबर। अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा ने अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' से की थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने इस फिल्म के सेट पर अपने अनुभव साझा किए।
शिखा ने बताया कि शाहरुख ने कभी भी अपने सुपरस्टार होने का अहसास नहीं होने दिया। वह सभी के साथ बहुत सहजता से पेश आते हैं।
उन्होंने कहा, "वह एक बहुत ही ग्राउंडेड कलाकार हैं। वह आपको यह महसूस नहीं कराते कि आप किसी बड़े सितारे के साथ काम कर रहे हैं। उनकी ऊर्जा और सादगी सभी को सहज बनाती है। शाहरुख के साथ काम करना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है।"
शिखा ने आगे कहा, "सेट पर पहले ही पल से वह आपको ऐसा महसूस कराते हैं जैसे आप उनके परिवार का हिस्सा हों। उनकी बातचीत में गर्मजोशी और सम्मान है। वह आपको कभी भी नए कलाकार की तरह नहीं महसूस कराते, बल्कि एक सहयोगी की तरह। उनकी विनम्रता उनके स्टारडम के बराबर है।"
उन्होंने यह भी कहा, "उनकी बातों में शालीनता और दयालुता की झलक मिलती है। वह एक ऐसा माहौल बनाते हैं जहां आपको महत्व दिया जाता है। इतने बड़े स्टार होने के बावजूद, वह सभी के साथ समान प्रेम और सम्मान से पेश आते हैं। उनके साथ स्क्रीन शेयर करना किसी एक्टिंग स्कूल से ज्यादा सिखाता है। मेरे लिए शाहरुख के साथ काम करना एक अनुभव नहीं, बल्कि एक अहसास था।"
गौरतलब है कि 'फैन' शिखा मल्होत्रा की पहली फिल्म थी, जिसका निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था। आदित्य चोपड़ा ने इसे अपने बैनर यशराज फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक फिल्म स्टार आर्यन खन्ना और उनके जुनूनी फैन गौरव चांदना का डबल रोल निभाया था। यह फिल्म 15 अप्रैल 2016 को रिलीज हुई थी।
हाल ही में, शिखा मल्होत्रा को हिंदी-राजस्थानी फिल्म ‘कांचली: लाइफ इन अ स्लु’ में अभिनेता संजय मिश्रा के साथ देखा गया।
You may also like
बिहार : केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी ने महागठबंधन पर साधा निशाना, परिवारवाद का लगाया आरोप
IND W vs ENG W: टीम इंडिया की लगातार तीसरी हार... मंधाना-हरमनप्रीत की मेहनत पर फिरा पानी, अब मुश्किल हुई सेमीफाइनल की राह
राजगढ़ःबिना मुंडेर के कुएं में तैरता मिला व्यक्ति का शव
शिवपुरीः ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति ने दीपावली के अवसर पर नवीन वस्त्र साड़ियों एवं मिठाई का किया वितरण
दीपोत्सव 2025 : अयोध्या में बना विश्व रिकॉर्ड, 26 लाख दीपों से जगमग हुई रामनगरी